धनवार: धनवार में होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक, भ्रामक पोस्ट करने वालों पर होगी कार्रवाई
धनवार थाना परिसर में रविवार को थाना प्रभारी सतेंद्र कुमार पाल की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई ।बैठक में होली पर्व सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो जिसको लेकर शांति समिति की बैठक हुई । इस दौरान धनवार थाना क्षेत्र के के विभिन्न जगहों से आये हुए जनप्रतिनिधि,प्रबुद्ध नागरिक ,समाजसेवी के साथ होली पर्व को लेकर विस्तार पूर्वक विचार -विमर्श किया