गोरखपुर: गोरखपुर-कुशीनगर मार्ग के मीर पट्टी में ट्रक ने कार को मारी टक्कर, वीडियो हुआ वायरल
गोरखपुर एम्स में कार्यरत शुभम अपनी बहन और भांजे के साथ गोरखपुर से कुशीनगर कार से जा रहे थे। मीर पट्टी के पास सोमवार की सुबह पीछे से आ रही ट्रक ने जोरदार टक्कर मारी जिससे कार बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में कार में सवार लोग घायल हो गए। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। इस मामले में शुभम की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।