गोरखपुर: दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर में कुलपति द्वारा किया गया 'शब्द और स्टैंज़ा' कविता संग्रह का विमोचन
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के हीरक जयंती समारोह के अवसर पर अंग्रेजी विभाग में 'शब्द और स्टैंज़ा: बाइलिंग्वल क्रिएटिव वॉइसेस' कविता संग्रह का विमोचन कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने किया। इस पुस्तक में विभाग के 33 शोधार्थियों और स्नातकोत्तर छात्रों की 50 से अधिक हिंदी और अंग्रेजी कविताएं शामिल हैं।