गोरखपुर: पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर में इस वित्तीय वर्ष में यात्रियों का रिकॉर्ड तोड़ इजाफा, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने दी जानकारी
पूर्वोत्तर रेलवे में यात्रियों की संख्या में जबरदस्त इजाफा हुआ है। अप्रैल से दिसंबर 2024 तक 2 करोड़ यात्रियों ने सफर किया, जो पिछले वर्ष की तुलना में अधिक है। दशहरा, दीपावली और छठ पर्व पर भीड़ बढ़ने पर रेलवे ने 259 पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाईं, जिससे लाखों यात्रियों को सुविधा मिली और रेलवे की आमदनी भी बढ़ी।