सारठ: पूर्व MLA रणधीर सिंह ने शहरजोरी आवास पर प्रेसवार्ता कर वर्तमान MLA पर बोला हमला, DAV बस भाड़े पर उठाया सवाल
पूर्व MLA रणधीर सिंह शहरजोरी आवास पर रविवार शाम 7 बजे प्रेसवार्ता करके वर्तमान MLA पर हमला बोला है। आरोप लगाया कि चितरा कोलियरी से संचालित DAV स्कूल का बस भाड़ा पहले ₹400 था। जिसे वर्तमान MLA ने अपने चहेते बिहारियों को लाभ देने के लिए ₹800 करवा दिया। कहा भाड़े में वृद्धि मध्यमवर्गीय अभिभावकों के लिए बोझ है। आह्वान किया अभिभावक विरोध करे, वो हर लड़ाई लड़ेंगे।