गिरियक: गिरियक प्रखंड में पैक्स चुनाव के लिए 25 अभ्यर्थियों ने किया नामांकन
Giriak, Nalanda | Nov 18, 2024 गिरियक प्रखंड कार्यालय में पैक्स चुनाव के नामांकन के तीसरे दिन रविवार की सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक 25 अभ्यर्थियों ने नामांकन कराया है जिसमें पैक्स अध्यक्ष पद के लिये आठ जबकि कार्यकारिणी सदस्य पद के लिये नामांकन कराने वाले 17 अभ्यर्थी शामिल हैं.