फिरोज़ाबाद: रिजर्व पुलिस लाइन पर परेड में एसएसपी सौरभ दीक्षित ने ली सलामी, डायल-112 को मिले तीन नए वाहन
शुक्रवार सुबह आठ बजे क़रीबन एसएसपी सौरभ दीक्षित ने रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित परेड की सलामी ली। परेड में कर्मचारियों का टर्नआउट चेक कर टोलीवार ड्रिल करवाई गई। फिटनेस के लिए दौड़ भी कराई गई। इस अवसर पर डायल-112 सेवा को तीन नए वाहन शामिल कर हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। परेड के बाद एसएसपी ने पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया।