बख्शी का तालाब: शादी समारोह में विवाद के बाद पिता-पुत्री की बेरहमी से पिटाई, सड़क पर पटककर मारा, केस दर्ज
इटौंजा थाना क्षेत्र के बाहरगांव में शादी समारोह के दौरान कहासुनी के बाद मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित पंचम के मुताबिक, बीते दिनों गांव में पड़ोसी के घर शादी समारोह में अनिल उर्फ भन्नू और गुड्डू शादी में आई लड़कियों से विवाद कर रहे थे। विरोध करने पर आरोपियों ने पंचम को लात-घूंसों से पीटा। बीचबचाव करने पहुंची उनकी बेटी आरती को भी आरोपियों ने सड़क पर पटक