वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में सुरक्षा और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने करीब पांच करोड़ रुपये खर्च कर वॉयस रिकॉर्डिंग युक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। इन कैमरों का उद्देश्य परिसर की गतिविधियों पर नजर रखना और अनियमितताओं को रोकना है।