मेसकौर: बरदाहा में नया मकान बनाने की तैयारी के दौरान पुरानी दीवार गिरी, 15 मिनट मलबे में दबे रहे मजदूर की हुई मौत
सिरदला प्रखंड के परनाडाबर थाना क्षेत्र के सांढ़ बरदाहा गांव में मंगलवार को पुरानी दीवार तोड़ने के दौरान हादसे में करीब 40 वर्षीय मजदूर कृष्ण मांझी की मौत हो गई। मिट्टी और ईंट से बनी करीब 10 इंच मोटी दीवार अचानक भरभराकर उनके ऊपर गिर गई। प्रत्यक्षदर्शी सुरेश मांझी के अनुसार कृष्ण करीब 15 मिनट तक मलबे में दबे रहे। ग्रामीणों और अन्य मजदूरों ने मलबा हटाकर उन्हें