मटिहानी: सिहमा गोसाई टोला में बदमाशों ने ट्रैक्टर चालक को गोली मारकर किया घायल, अस्पताल में कराया गया भर्ती
बेगूसराय में एक बार फिर बेखौफ बदमाशों ने एक ट्रैक्टर चालक को गोली मारकर घायल कर दिया. गंभीर रूप से घायल चालक को इलाज के लिए शहर की एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना शनिवार की सुबह 08:00 बजे मटिहानी थाना क्षेत्र के सीहमा गोसाई टोला गांव की है. घायल ट्रैक्टर चालक की पहचान कमरुद्दीन पुर गांव निवासी विसो यादव का पुत्र ज्योतिष कुमार के रूप में हुई है.