सिमडेगा: शहर के प्रिंस चौक दुर्गा पूजा शक्ति स्थल में कलश स्थापना के साथ शारदीय नवरात्र हुआ प्रारंभ
03 अक्टूबर से शारदीय नवरात्र प्रारंभ हो गया है। आज सुबह 6:15 बजे शहर के प्रिंस चौक दुर्गा पूजा शक्ति स्थल में कलश स्थापना कर शारदीय नवरात्र प्रारंभ किया गया। महा सप्तमी से यहां मूर्ति पूजन किया जाएगा। यहां के पुरोहित आचार्य श्याम सुंदर मिश्र ने बताया कि इस बार देवी का आगमन डोली में हुआ है और गमन चरणायुध होगा।