#रामपुर बुशहर : "रामपुर डिपो की सरकारी बसों का बार-बार बीच रास्ते में हांफ जाना अब आम बात हो गई है। आज सुबह HRTC रामपुर- बाघी रूट पर जा रही बस बीच सड़क पर आधे रास्ते में ही हांफ गई,उसमें अन्य लोग और स्कूल के बच्चे भी सफर कर रहे थे। ये उसी रूट होकर जा रही बस है जहां कल एक दर्दनाक दुखद हा*दसा पेश आया था।
रामपुर डिपो की अधिकांश बसों की हालत दयनीय है। ऐसी खटारा बसों को रूट पर भेजना सीधे-सीधे यात्रियों की जान से खिलवाड़ है।
Ani, Kullu | Jul 16, 2026