आज़मगढ़: 22 अप्रैल से नर्सरी से कक्षा 8 तक के सभी स्कूलों के बच्चों का 7 बजे से 12:30 बजे तक का हुआ स्कूल, बीएसए ने दी जानकारी
DM के निर्देश के क्रम में जनपद में नर्सरी से कक्षा-8 तक के समस्त परिषदीय, स्व-वित्तपोषित मान्यता प्राप्त, CBSE, ICSE एवं अन्य बोर्ड से संचालित विद्यालयों के संचालन का समय बदला है। BSA ने बताया कि 22 अप्रैल से अग्रिम आदेश तक प्रातः 07 से मध्यान्ह 12.30 बजे तक निर्धारित किया गया है। उपरोक्त वर्णित समस्त विद्यालयों के प्रिंसिपल को अन्य गाइडलाइन का पालन करना है।