आज़मगढ़: मुंबई से गोदान एक्सप्रेस से मऊ आ रहे यात्री की रास्ते में मौत, आजमगढ़ स्टेशन पर शव को आरपीएफ ने कब्जे में लिया
मुंबई से मऊ के लिए गोदान एक्सप्रेस ट्रेन में सवार एक यात्री की रास्ते में अचानक तबियत खराब हो गई। ट्रेन के आजमगढ़ पहुंचने से पूर्व ही उसकी मौत हो गई। आजमगढ़ स्टेशन पर ट्रेन से मृत यात्री का शव RPF ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। यात्री के मोबाइल फोन से ही परिजनों को टीटीई के माध्यम से पहले ही सूचना दी गई थी। परिजनों में कोहराम मचा हुआ था।