आज़मगढ़: सेहदा स्थित विद्यालय की इंटरमीडिट की जिला टॉपर अंकिता का सपना IAS बनने का तो गौरव बनेंगे इंजीनियर, दोनों का हुआ सम्मान
उप्र माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के एक दिन पूर्व घोषित इंटरमीडिएट की परीक्षा परिणाम में आजमगढ़ के सेहदा स्थित श्री दुर्गाजी इंटर कॉलेज के गौरव प्रजापति और अंकित यादव को जिले में पहला स्थान मिला है। वही अंबारी के कमलाकांत यादव को भी टॉप टेन की लिस्ट में पहला स्थान हासिल हुआ है। रविवार को सेहदा स्थित विद्यालय में दोनों का सम्मान किया गया और घर पर भी लोग बधाई दे रहे।