आज़मगढ़: जिला मजिस्ट्रेट के अधीनस्थ कार्यालय के समय में बदलाव को लेकर जिलाधिकारी ने जारी किया आदेश
DM विशाल भारद्वाज ने गर्मी के चलते कलेक्ट्रेट के कार्यालयों के समय में बदलाव के लिए आदेश जारी किया है। 01 मई 2024 से 30 जून 2024 तक जनपद आजमगढ़ में जिला मजिस्ट्रेट के अधीनस्थ सभी राजस्व/कार्यकारी मजिस्ट्रेटों के न्यायालयों/चकबन्दी न्यायालयों तथा राजस्व / फौजदारी अभिलेखागार, कलेक्ट्रेट का कार्य समय प्रातः 6.30 बजे से अपरान्ह 12.30 तक निर्धारित किया गया है।