आज़मगढ़: बेलइसा के पास भूमि विवाद में होमर्गाड को विरोधी पक्ष ने मारपीट कर किया घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
रानी की सराय थाना के बेलइसा के पास शाम भूमि विवाद की रंजिश को लेकर दूसरे पक्ष के लोगों ने होमगार्ड को मारपीट कर घायल कर दिया। मित्रसेनपुर गांव के 50 वर्षीय चंद्रधारी होमगार्ड है। गांव में कुछ लोगों से भूमि को लेकर रंजिश चलती है। जिला अस्पताल में भर्ती घायल होमगार्ड के परिजनों ने बताया कि गांव के कुछ लोग जबरियां जमीन कब्जा कर रहे हैं। इसी में हमला किया गया।