आज़मगढ़: उच्च न्यायालय, इलाहाबाद के पत्र के अनुपालन में जनपद न्यायाधीश ने मई व जून माह के समय में फेरबदल की दी जानकारी
उच्च न्यायालय, इलाहाबाद के पत्र के अनुपालन में जनपद न्यायाधीश संजीव शुक्ला ने जानकारी दी है कि गर्मी के मौसम में न्यायालय व संबंधित कार्यालय के समय में फेरबदल किया गया है। आजमगढ़ में मई व जून 2024 (दिनांक 01 मई 2024 से 30 जून 2024 तक) न्यायालय और कार्यालय का समय प्रातःकाल 07 बजे से अपरान्ह 01 बजे तक निर्धारित किया गया है। भोजनावकाश 10:30 से 11 बजे तक होगा।