चास: डीपीआरओ के पिता का हाल जानने डीसी मुस्कान अस्पताल पहुंचे, मरीजों से भी किया संवाद
Chas, Bokaro | Apr 3, 2026 मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए *उपायुक्त (डीसी) श्री अजय नाथ झा* शुक्रवार को चास स्थित *मुस्कान अस्पताल* पहुंचे, जहां उन्होंने *जिला पंचायती राज पदाधिकारी (डीपीआरओ) मो. सफीक आलम* के *पिता मो. महफूज अंसारी* का कुशलक्षेम जाना। उन्होंने इलाजरत *चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी* लेते हुए *बेहतर इलाज सुनिश्चित करने* को कहा