धार: धार नगर पालिका में लापरवाही और अनियमितताओं से जनता की भावनाएं आहत
Dhar, Dhar | Mar 20, 2025 धार नगर पालिका की लापरवाही और अनियमितताओं की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं, जिससे जनता की भावनाएं आहत हो रही हैं। हाल ही में धार के ट्रेचिंग ग्राउंड पर गो माता का अधजला शव पाया गया, जिस पर हिन्दू समाज में गहरा आक्रोश है। इस मामले को लेकर पार्षद प्रतिनिधि अजय सिंह ठाकुर ने गुरुवार शाम 6:00 बजे एक वीडियो जारी इस घटना की कड़ी निंदा की।