धार: धार जिले की पर्यटन नगरी मांडू में किसान के घर में लगी आग, कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया गया, अनाज और घरेलू सामान जल गया
Dhar, Dhar | Mar 20, 2025 धार जिले की पर्यटन नगरी मांडू में एक किसान के मकान में आग लग गई। यह घटना वार्ड क्रमांक 12 के जामन्या गांव में हुई। अमिचंद पिता पनिया के मकान में अज्ञात कारणों से लगी आग में सब कुछ जलकर राख हो गया। मकान में रखा अनाज और पास की झोपड़ी में रखी खाद्य सामग्री भी आग की चपेट में आ गई।