खजुराहो के रहने वाले पंकज नारायण अग्रवाल ने घर पर दवा का सेवन किया,जिसके बाद उनकी मौत हो गई। जिला अस्पताल उन्हें परिजन लेकर आए थे जहाँ डॉक्टर के द्वारा उनके मौत होने की पुष्टि कर दी गई। फिलहाल मामला संदिग्ध है। जिला अस्पताल में आज 16 अगस्त दोपहर 1 बजे पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।