डिंडौरी: भुरका गांव के टिमरी टोला में नल जल योजना से पानी की समस्या दूर करने के लिए ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में लगाई गुहार
डिंडौरी जिले के भुरका गांव के टिमरी टोला में नल जल योजना के तहत पानी कि समस्या के निराकरण को लेकर ग्रामीणो ने गुरुवार दोपहर 1:00 कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर गुहार लगाई। दरअसल गांव में पाइप लाइन बिछाई गई लेकिन पानी नही मिल रहा ग्रामीण झिरिया का पानी पीने को मजबूर है जिसके चलते ग्रामीणों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर गुहार लगाई ।