सतीश पूनिया का कांग्रेस पर वार, बोले- अब दिल्ली से भेजा पैसा सीधे गरीबों के खाते में पहुंच रहा है
डूंगरपुर। राजमाता विजयाराजे सिंधिया ऑडिटोरियम में आयोजित विकसित भारत प्रबुद्धजन सम्मेलन में राज्यसभा सांसद सतीश पूनिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पहले दिल्ली से भेजे गए 1 रुपये में से केवल 15 पैसे ही गरीबों तक पहुंचते थे, लेकिन अब केंद्र सरकार की योजनाओं का पैसा सीधे लाभार्थियों के खातों में पहुंच रहा है। पूनिया ने कांग्रेस पर बेरोजगारी और गरीबों के मुद्दों पर राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने राम मंदिर निर्माण और धारा 370 हटाने को ऐतिहासिक फैसले बताया। कार्यक्रम में सांसद मन्नालाल रावत, जिला अध्यक्ष अशोक रणोली सहित भाजपा के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
#SatishPoonia #Dungarpur #ViksitBharat #BJP #NarendraModi RajasthanNews