मांगरौल: सीसवाली थाना क्षेत्र के शिवपुरा के समीप अवैध खनन कर पत्थर ले जाते ट्रैक्टर-ट्रॉली को किया गया जब्त
Mangrol, Baran | Apr 23, 2025 वन विभाग की टीम ने सीसवाली थाना क्षेत्र के शिवपुरा के समीप से अवैध खनन कर पत्थर से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली ले जाते एक युवक को पकड़ा साथ ही ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया है। नाका प्रभारी हरसहाय ने टीम के साथ नाकाबंदी गश्त कर रहे थे। इस दौरान शिवपुरा के समीप युवक रामहेत पुत्र गोबरी लाल उम्र 35 वर्ष को अवैध खनन कर ले जाते समय रोकर पूछताछ की।