मांगरौल: मांगरोल की रैगर व लालबाई माता जी बस्ती में पानी की सप्लाई नहीं होने से जनता परेशान
Mangrol, Baran | Apr 21, 2025 मांगरोल कस्बे में गर्मी के मौसम को देखते हुए जलदाय विभाग की सप्लाई व्यवस्था भी गड़बड़ा गई। रैगर ,बैरवा बस्ती लालबाई बस्ती इन मोहल्ले में चार दिन में 1 दिन नलो में पानी आता है। सत्यनारायण पारेता कृषि फार्म के पास ट्यूबवेल आये दिन खराबी होने के कारण रैगर बस्ती लालबाई माता जी बस्ती के लोगो को परेशानी उठानी पड रही है।