मांगरौल: CMHO डॉ. राजीव सक्सेना ने माथना व कोयला स्वास्थ्य केन्द्रों का किया निरीक्षण, लू से बचाव को लेकर दिए निर्देश
Mangrol, Baran | Apr 22, 2025 सीएमएचओ डॉक्टर राजीव सक्सेना ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र माथना बोहत और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोयला का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लू तापघात के बचाव के लिए आवश्यक तैयारियो का जायजा लिया अस्पताल ओपीडी में आने वाले मरीजों के लिए ठंडे पानी की व्यवस्था करने के लिए मटके रखने के निर्देश दिए ,साथ ही सभी प्रकार की आवश्यक दवाइयां रखने के भी निर्देश दिए।