मांगरौल: शाहाबाद जंगल बचाओ आंदोलन में सहयोग के लिए पर्यावरण संरक्षक रोबिन सिंह 29 अप्रैल से 27 अप्रैल तक बारां प्रवास पर रहेंगे
Mangrol, Baran | Apr 21, 2025 शाहबाद जंगल बचाओ आंदोलन को सहयोग और समर्थन प्रदान करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार पर्यावरण संरक्षण कार्यकर्ता रोबिन सिंह दिनांक 23 अप्रैल से 27 अप्रैल तक बारां प्रवास पर रहेंगे। रोबिन सिंह इन सभी दिनों में जिले में आयोजित पर्यावरण संरक्षण के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए शाहबाद घाटी संरक्षण संघर्ष समिति बारां के आमंत्रण पर रहेंगे।