जमुई: मोहर्रम अखाड़ा के विवाद में अरुनमाबांक गांव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, पांच लोग घायल, जांच में जुटी पुलिस
Jamui, Jamui | Jun 30, 2026 अरुणमाबांक गांव में दो दिन पूर्व मोहर्रम अखाड़ा के दौरान हुए मामूली विवाद ने अब हिंसक रूप ले लिया है। मामले में मंगलवार की सुबह दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस मारपीट में एक पक्ष से पांच लोग बुरी तरह घायल हो गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई और सभी घायलों को इलाज के लिए मंगलवार की दोपहर 01:00 बजे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।