कलान: नौसना मडैया गांव में इंजेक्शन लगने के बाद आठ वर्षीय बालक की मौत, झोलाछाप को किया गया हिरासत में
कलान। थाना क्षेत्र के नौसना मड़ैया गांव में बुधवार को पेट दर्द से परेशान आठ वर्षीय बालक की बुधवार की शाम झोलाछाप डॉक्टर के इंजेक्शन लगाने के करीब एक घंटे बाद मौत हो गई। मृतक की पहचान महेश पाल के पुत्र ऋषिकांत के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि झोलाछाप के इलाज में लापरवाही के चलते बालक की जान गई