बक्सर: एसडीएम कार्यालय में स्वजनगणना 2027 को लेकर जागरूकता बैठक आयोजित
Buxar, Buxar | Apr 18, 2026 जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत देश की पहली पूर्ण डिजिटल स्वजनगणना के संबंध में जानकारी देने हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में अनुमंडल कार्यालय के सभी पदाधिकारी एवं कर्मियों के साथ-साथ शहर के प्रबुद्धजन, सामाजिक कार्यकर्ता, अधिवक्ता एवं कई पीडीएस डीलरों ने भाग लिया। इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी ने स्वजनगणना 2027 के महत्व पर प्रकाश डाला।