अशोक नगर: अशोकनगर कृषि विज्ञान केंद्र में प्रधानमंत्री के 'मन की बात' का 134वां एपिसोड सुना गया
अशोकनगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात का 134 वा एपिसोड कृषि विज्ञान केंद्र में वैज्ञानिकों द्वारा सुना गया। बता दें कि रविवार को सुबह 11:00 से देश के प्रधानमंत्री का 134 वां एपिसोड मन की बात का लाइव प्रसारण हुआ था। इस दौरान कृषि विज्ञान केंद्र में डॉक्टर बीएस गुप्ता, डॉक्टर बैजनाथ सिंह यादव, कृषि विस्तार अधिकारी सोनम रघुवंशी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।