छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई. आरोप है कि शादीशुदा महिला ने अपने पति के साथ मिलकर अपने पुराने प्रेमी को मिलने के लिए जंगल में बुलाया और फिर कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी. हत्या के बाद शव के कई टुकड़े किए गए और पहचान छिपाने के लिए सिर और धड़ को अलग-अलग जगहों पर गड्ढे में दफना दिया गया.पुलिस ने इस मामले में कोटडीह निवासी सोनू खैरवार (30) और उसकी पत्नी मनबासो खैरवार (25) को गिरफ्तार किया है. घटना पस्ता थाना क्षेत्र की है. मृतक की पहचान कोदौरा गांव निवासी वसीम अंसारी (35) के रूप में हुई है.
(Chhattisgarh News, Murder mystery, Balrampur, Raipur, Cg News, girlfriend kills boyfriend with husband,Chhattisgarh Police)