Public App Logo
बच्चों के बीच एसपी ने मनाया जन्मदिन, किया न्योता भोज पुलिस अधीक्षक कोरिया श्री हरीश राठौर ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुड़ेली के विद्यार्थियों के साथ न्योता भोज कर अपना जन्मदिन खास अंदाज में मनाया। बच्चों के बीच बैठकर भोजन किया और उन्हें अनुशासन, मेहनत एवं सही मार्गदर्शन के महत्व से अवगत कराया। कार्यक्रम में कलेक्टर कोरिया श्रीमती रोक्तिमा यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल रही। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए साइंस मॉडल का अवलोकन कर उनकी प्रतिभा की सराहना की और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। - Korea News