गिरिडीह: बड़ा चौक समेत अन्य इलाकों में जिला और पुलिस प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान
शहर के बड़ा चौक समेत अन्य इलाकों में सोमवार को जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इसका नेतृत्व सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्रीकांत यशवंत विस्पुते कर रहे थे। अभियान में एसडीपीओ सदर विनोद कुमार रवानी, नगर थाना प्रभारी शैलेष प्रसाद, मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो, समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।