गिरिडीह: पचम्बा के सलेया के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति का एक हाथ कट गया,सदर अस्पताल में इलाज के बाद किया रिम्स रेफर
पचम्बा के सलेया के पास ट्रेन की चपेट में आने से गणेश कुमार दास नामक व्यक्ति का एक हाथ कट गया। सोमवार को सदर अस्पताल में इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही जेबीकेएसएस के महासचिव नागेंद्र चंद्रवंशी सदर अस्पताल पहुंचे। सदर अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था देखकर इन्होंने सवाल खड़ा किया है।