गिरिडीह: पपरवाटांड के CCL के ताला बंद क्वार्टर में चोरी घटना में दो आरोपी को पुलिस ने दबोचा,मुफस्सिल थाने से दी गई जानकारी
पपरवाटांड स्थित सीसीएल के ताला बंद क्वार्टर में चोरी घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया है। सोमवार को इसकी जानकारी मुफस्सिल थाने से दी गई। लखेन्द्र सिंह के द्वारा थाना में मामला दर्ज करवाया गया गिरिडीह एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर के नेतृत्व में एक टीम गठित कर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।।