रानीगंज: सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने फीता काटकर किया मेले का उद्घाटन, मां असावर दरबार में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
रानीगंज प्रखंड क्षेत्र के गीतवास स्थित मां असावर दरबार में मां काली की प्रतिमा के विसर्जन के साथ ही मेले का शुभारंभ किया गया। मेले का उद्घाटन अररिया सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।