हरसूद: नया हरसूद स्थित पटाखा बाजार में शनिवार शाम तक ग्राहकों का पहुंचना जारी रहा
नया हरसूद स्थित पटाखा बाजार में शनिवार को भी बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर पटाखा की खरीदी की। शनिवार शाम साढ़े 6 बजे तक भी पटाखा खरीदने के लिए पटाखा बाजार में लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। धनतेरस के दूसरे दिन शनिवार को भी पटाखा दुकानों पर रौनक रही।