डुमरा: सीतामढ़ी में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी तेज़, 9 मई को होगा आयोजन, सुलहनीय मामलों पर ज़ोर
सीतामढ़ी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सीतामढ़ी द्वारा आगामी 9 मई 2026 को आयोजित होने वाली वर्ष की दूसरी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं। इस महत्वपूर्ण आयोजन को लेकर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला जज अखिलेश कुमार झा के निर्देशन में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।