नबीनगर: नरारीकला खुर्द पुलिस ने शादी की नीयत से नाबालिग के अपहरण मामले में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, नाबालिग सकुशल बरामद
नवीनगर प्रखंड के नरारीकला खुर्द थाना पुलिस ने शादी की नीयत से नाबालिग के अपहरण के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अपहृत नाबालिग को भी सकुशल बरामद कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नरारीकला खुर्द थाना क्षेत्र के खुदवा गांव निवासी विनोद कुमार तथा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के परसा गांव निवासी उदय कुमार के रूप में हु