गोला: बड़हलगंज कस्बे के लालगंज मुहल्ले मे दारु पीने से मना करने पर दो पक्षों मे हुई जमकर मारपीट, 14 नामजद, दो गिरफ्तार
बड़हलगंज कस्बे के लालगंज मुहल्ले मे दारु पीने से मना करने पर दो समुदायो मे जमकर मारपीट हो गई। एक पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने 14 व्यक्तियों के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज कर दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना कर दिया। कोतवाल अश्वनी पांडेय ने बताया कि मामले की जांच सीओ रत्नेश्वर सिंह कर रहे है।