गोला: उरुवा गोला सड़क मार्ग पर गोपालपुर तिराहे के आगे साईंजोत के पास अनियंत्रित होकर निर्माणाधीन नाले में गिरी क्रेटा कार
गोला थाना अंतर्गत उरुवा गोला सड़क मार्ग पर गोपालपुर तिराहे के आगे साईंजोत के पास रामजानकी मार्ग चौड़ीकरण में सड़क पर नाला निर्माण के लिए लेकर खोदे गए गड्ढे में मंगलवार को अनियंत्रित होकर क्रेटा कार निर्माणाधीन नाले में जा पहुची। नाले में लोहे के छड़ो का जाल बना दिया गया था। जिससे कार की अगली दोनों पहिया छड़ो पर जा कर रुक गयी। किसी के हताहत की खबर नही है।