गोला: फर्जी रिलीज आर्डर बनाकर ट्रक छुड़ाने पहुंचे चार आरोपियों को बेलघाट पुलिस ने गिरफ्तार करके भेजा जेल
बेलघाट में सीज किए गए गिट्टी लदे दो ट्रक को फर्जी रिलीज आदेश पर छुड़ाने की कोशिश करने पहुंचे चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। रिलीज आदेश पर किए गए हस्ताक्षर पर संदेश होने के बाद पुलिस ने पड़ा। खनिज निरीक्षक अमित सिंह की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया। पकड़े गए चारों आरोपी मिर्जापुर जनपद के हैं।