गोला: एसएसपी ने डकैती के मुकदमे में वांछित चल रहे जीवकर निवासी अपराधी पर ₹5000 का इनाम किया घोषित
गोरखपुर जनपद के बड़हलगंज थाने पर डकैती में वांछित चल रहे गगहा क्षेत्र के जीवकर निवासी किन्नर मिट्ठू की गिरफ्तारी के लिए पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। किन्नर मिट्ठू वर्ष 2022 से डकैती में वांछित चल रहे हैं। जिसकी गिरफ़्तारी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने पांच हजार का ईनाम घोषित किया गया है।