बलिया खेड़ा क्षेत्र में 85 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही आठ अवैध प्लाटिंग को एलडीए ने बुलडोजर से किया ध्वस्त
Sadar, Lucknow | Nov 27, 2025 आज बृहस्पतिवार की शाम 5:00 बजे लगभग देखने को आया कि बलिया खेड़ा के साथ शिवलर क्षेत्र में LDA यानी लखनऊ विकास प्राधिकरण की टीम द्वारा 85 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही आठ अवैध प्लाटिंग को बुलडोजर की मदद से ध्वस्त किया गया। तो इस दौरान लखनऊ विकास प्राधिकरण के अधिकारियों द्वारा बताया गया कि बिना मानचित्र स्वीकृत कराए बिना यह अवैध प्लाटिंग की जा रही थी।