नानपारा: नानपारा बकरी मंडी के पास नाला बंद होने से घरों में घुसा पानी, एसडीएम के निर्देश पर पालिका अध्यक्ष ने किया निरीक्षण
नानपारा के ग्रामीण इलाके में बकरी बाजार के पीछे नाला बंद होने से घरों में पानी भर गया है। दर्जनों ग्रामीण परेशान हैं। पानी घरों के बाहर ही नहीं, बल्कि अंदर तक पहुंच गया, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, रास्ता पानी से भर गया है और बाहर निकलने का मार्ग बंद है। उन्हें पीने और खाना बनाने के पानी की समस्या के साथ आने-जाने में समस्या