#भरतपुर। शहर में नगर निगम द्वारा आरयूआईडीपी चतुर्थ चरण एव अमृत 2.0 अन्तर्गत सीवरेज कार्य कराया जा रहा है। जिनके अन्तर्गत वर्तमान में अग्रसेन नगर, संधिया नगर, प्रिन्स नगर, शास्त्री नगर आदि कॉलोनियों में हाउस सीवर कनेक्शन का कार्य प्रगतिरत है। नगर निगम द्वारा वर्तमान में आमजन की सुविधा का दृष्टिगत रखते हुये उक्त कॉलोनियों में निशुल्क हाउस सीवर कनेक्शन कराये जा रहे है। इन कॉलोनियों में उक्त कार्य पूर्ण हाने के पश्चात् जिन मकान मालिकों द्वारा हाउस सीवर कनेक्शन नहीं लिये जायेंगे, उनसे एम.एस.डब्ल्यू नियमों के तहत् 5000 रुपये प्रतिदिन जुर्माना राशि वसूल की जावेगी एवं मकान मालिक द्वारा निर्धारित समयावधि बाद कनेक्शन आवेदन करने पर नवीन सीवर कनेक्शन शुल्क जोकि लगभग दस हजार रुपये है, वसूल किया जावेगा। उक्त कॉलोनियों में हाउस सीवर कनेक्शन सेप्टिक टैंक को बायपास करते हुये कराये जा रहे है। सेप्टिक टैंक के माध्यम से किसी भी प्रकार के सीवर कनेक्शन नही दियें जावेगें। आमजन से अपील है कि वर्तमान में निशुल्क सीवर कनेक्शन की सुविधा का लाभ प्राप्त कर कार्य में सहयोग प्रदान करें।