गोपालगंज: सिपाया ढाला के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक हुए घायल,इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती
गोपालगंज जिले के विशंभरपुर थाना क्षेत्र के सिपाया ढाला के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना को लेकर बताया जाता है कि दोनों युवक एक बाइक पर सवार होकर गोपालगंज शहर आ रहे थे। तभी इसी दौरान यह हादसा हुआ है।